Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा: भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अनुशासनात्मक राजनीतिक संगठन: जगदीश मुखी, पूर्व राज्यपाल

संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270


 

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अनुशासनात्मक राजनीतिक संगठन :- जगदीश मुखी, पूर्व राज्यपाल

 असम, नागालैंड व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी का आज जनपद इटावा आगमन हुआ। इकदिल नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हाइवे कट पर *जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया* गया। अपने जनपद प्रवास के दौरान पूर्व राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में 'सदस्यता अभियान-2024' के निमित्त भाजपा जनपद कार्यालय पर आयोजित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी तथा सदस्यता टोली के साथ 'जिला स्तरीय बैठक' में हिस्सा लिया।


 बैठक को संबोधित करते हुए जगदीश मुखी ने कहा कि अपनी स्थापना के समय से ही भाजपा का उद्देश्य कभी राजनीतिक सुख हासिल करना नहीं रहा, बल्कि मां भारती को वैभव तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करना रहा और इसीलिए भाजपा देश की दूसरी 1500 पार्टियों से अलग है। *भाजपा विश्व का सबसे बड़ा अनुशासनात्मक राजनीतिक संगठन है जिसका उद्देश्य दलित, वंचित व शोषित व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ संगठन द्वारा प्रदत्त सदस्यता अभियान के माध्यम से नए लोगो को भाजपा परिवार से जोड़कर पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करना है।

इसके लिए पार्टी के इस महापर्व अभियान में सब मेहनत एवं लगन से जुड़कर अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

बैठक पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर मोतीझील में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया 

ततपश्चात इटावा द्वितीय मण्डल स्थित चैहान कॉलोनी में भाजपा नेता रामशरण गुप्ता के आवास पर बूथ संख्या 154 व 155 पर संयुक्त रूप से संगठन द्वारा संचालित सदस्यता अभियान में शामिल होंकर बूथ पर निवास करने वालों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक सरिता भदौरिया, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू, पूर्व सांसद द्विय रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता, सदस्यता अभियान प्रमुख डॉ रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, हरनाथ कुशवाह, देवप्रताप भदौरिया, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, पूर्व चेयरमैन सौरभ दीक्षित, पूर्व प्रत्याशी कमलेश कठेरिया,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, मण्डल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, मण्डल महामंत्री चंदन मिश्रा, *बूथ अध्यक्ष द्विय 154-शैलेन्द्र भदौरिया, 155- अभय शुक्ला* शक्ति केंद्र संयोजक चंचल पांडेय सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी, मोर्चाओ के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe