Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: अयोध्या के महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी की सेहत में सुधार, मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज.


 अयोध्या के महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी की सेहत में सुधार, मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

लखनऊ। मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती अयोध्या के महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी की सेहत में सुधार हो गया है। वह चार दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन, सेप्टीसीमिया के खतरे के अलावा मुंह के रास्ते कम आहार लेने की समस्या थी। उन्हें बेहोश के दौरे आ रहे थे। इस दौरान वह तीन दिन आईसीयू में भी भर्ती रहे। बुधवार को उन्हें मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अयोध्या के महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी को बीते 8 सितंबर की शाम 6:30 बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मूत्र मार्ग (यूरिन ट्रैक) में संक्रमण की समस्या हो रही थी। मुंह से खाना निगलने में भी उन्हें दिक्कत हो रही थी। इस कारण शरीर निढाल हो गया था। मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। इलाज से दूसरे दिन से ही उनकी सेहत में काफी सुधार होने लगा। महंत जी आहार ग्रहण करने लगे। वह शिष्यों व शुभचिंतकों से बात करने लगे। 

मेदांता अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के निदेशक डॉ. दिलीप दूबे व क्रिटिकल केयर के सीनियर कंसल्टेंट व इंचार्ज डॉ. पुष्पेन्द्र सांगवान ने बताया कि बीते आठ सितंबर को महंत श्री नृत्यगोपाल दास जी को बेहद नाजुक हालत में मध्यप्रदेश के ग्वालियर से लाया गया। यूरिन ट्रैक में संक्रमण बढ़ रहा था।

 सेप्टीसिमिया का खतरा बढ़ रहा था। रात में ही आईसीयू में एक्सपर्ट की निगरानी में उन्हें रखा गया। इलाज शुरू हुआ। दो दिन में ही वह खतरे से बाहर आ गए। मंगलवार को उन्हें आईसीयू से बाहर निकाला गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पूर्व भी महंत जी पांच बार मेदांता अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe