Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: स्त्री जानो अपने अधिकार, कोई कर न सके तुझ पर प्रहार।

संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


इटावा/जसवंतनगर 

स्त्री जानो अपने अधिकार, कोई कर न सके तुझ पर प्रहार

जसवंतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं के हितार्थ विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। 

     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर जिला जज श्वेता श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं व बच्चों के लिए उनके यहां निःशुल्क विधिक सहायता मिलती है। तहसील स्तर पर इस हेतु तहसीलदार व स्थानीय पीएलवी से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं कानूनी रूप से जागरूक रहें अपने अधिकारों का ज्ञान रखें। कानून की जानकारी का सदुपयोग करें दुरूपयोग कतई न करें। उन्होंने यह भी कहा कि बाल विवाह न होने दें।

बेटी के विवाह के बाद मां उसकी ससुराल में दखलंदाजी न करें ऐसा करने पर विवाद उत्पन्न होते हैं और परिवार टूटते हैं परिवारों को टूटने से बचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के लिए आंतरिक शिकायत समितियों का गठन किया गया है वहां अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आवश्यकता पड़ने पर कानून का सहारा लें। घरेलू हिंसा आदि मामलों में मदद के लिए प्रोबेशन अधिकारी से संपर्क करें। दहेज के झूठे मुकदमे दर्ज नहीं कराए जाने चाहिए।
महिलाओं के हित में किये जाने वाली कार्यप्रणाली के संबंध में बताया गया साथ ही साथ उक्त कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में वाल विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, गर्भावस्था कका चिकित्सीय समाप्ति अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज मृत्यु, ऐसिड हमला, कूरता, अपहरण, रेप, लैंगिक हिंसा, पाक्सो एक्ट संबंधी जानकारी, कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न, मातृत्व अवकाश, फैक्ट्री अधिनियम, महिलाओं के स्वास्थ्य हाईजीन, पीसीपीएनडीटी एक्ट, गर्भधारण के समय लिंग परीक्षण और संपत्ति के संबंध में महिलाओं के विधिक अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी। उक्त कार्यकम में समस्त जानकारियों को प्रभावी रूप से प्रसारित करने हेतु बुकलेट्स, पैम्पलेट्स इत्यादि वितरित किए गये एवं नालसा व एन०सी०डब्लू के संबंध में वीडियों क्लिप्स चलवाकर संपादन किया गया।
    बीडीओ श्वेता गर्ग ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की भांति ही समान कार्य का समान वेतन मिलना चाहिए। तहसीलदार दिलीप कुमार ने कहा कि तहसील विधिक सेवा समिति महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। महिला थानानिरीक्षक निर्मला कुमारी ने महिला सुरक्षा के गुण बताए तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए। वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याराम भारती, विनीत मिश्रा, रजनी शुक्ला, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।
  कार्यक्रम के दौरान प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी से जुड़ीं तमाम महिलाओं को पंपलेट पत्रक बुकलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के निदेशक प्रेम कुमार शाक्य भी मौजूद रहे। सीडीपीओ शकुंतला देवी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन पीएलवी रामसुंदर दुबे ने किया तथा पीएलवी नीरज, ऋषभ पाठक, लालमन बाथम, राजेंद्र यादव आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe