Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: नगर में धूम धाम से निकाली गयी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


नगर में धूम धाम से निकाली गयी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात 

प्रथम आरती आदित्य यादव ने कर, दूल्हा बने श्री राम से आशीर्वाद प्राप्त किया

जसवंतनगर/इटावा

श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात बुधवार देर शाम निकाली गई। जिसका मुख्य अतिथि सपा महासचिव शिवपाल यादव के सुपुत्र एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव द्वारा प्रथम आरती कर प्रारंभ किया गया.

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने अंकुर यादव का तिलक लगाकर पटका डालकर स्वागत किया,
विश्व प्रसिद्ध मैदानी रामलीला, रामलीला मैदान से ही प्रारम्भ हुई श्री राम जी की बारात जीजीआईसी, बस स्टैंड चौराहा, छोटा चौराहा व नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बलैया मठ पर आकर सम्पन्न हुई,

बारात में शामिल सैकड़ों लोग गाजे-बाजे के साथ जहां नाचते थिरकते रहें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जमकर जयकारे भी लगाते रहे।


 जगह जगह भक्तगणों ने रथ रोककर प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण जी की आरती के साथ पुष्पवर्षा की।

 *बैंड और रोड शो के समूह के साथ निकली बारात* 

राम बारात में पंडित आदित्य कटारे भगवान राम के रूप में दूल्हा बन बग्गी पर सवार थे 


 सात  बग्घियो पर विभिन्न  झांकियां  बारात में चल रही थी।  चार बैंड और काली अखाड़ा, राधा कृष्ण की झांकी तथा शंकर बारात  आदि के 3 रोड शो चल रहे थे। झांकियां में मां  सिंह वाहिनी दुर्गा,  अयोध्या राज परिवार, राधा कृष्ण की झांकी, गुरु वशिष्ठ, भोला भंडारी नदिया, विष्णु भगवान की झांकी, और इंद्र की झांकी बग्गियों पर  थी।

जसवंतनगर में विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने वाली रामलीला को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग अपने घरों से बाहर निकले द्वार द्वार श्री राम जी के रथ को देखकर आनंदित हुए।

*इतने बड़े उत्सव के बाबजूद भी सामाजिक कार्य कर्ताओं की कमी नजर आई, कहीं पर किसी भी संस्था ने शरबत तो बहुत दूर की बात सादा जल भी नसीब नहीं कराया.  यहाँ तक नगर पालिका ने भी नहीं*

आज अगर दूसरे सम्प्रदाय में यही कार्यक्रम हो रहा होता तो जल पान सड़कों पर मारा मारा फिरता.

श्री राम बारात में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबन्ध किए गए थे। क्षेत्राधिकारी नागेन्द्र चौबे,नायब तहसीलदार नेहा सचान,प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह, कस्बा इंचार्ज राजकुमार सिंह प्रशासनिक व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग किया।
इस अवसर पर राम लीला महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरा लाल गुप्ता ,प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू ,उप प्रबंधक अजेंद्र सिंह गौर,पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शखबार, राहुल गुप्ता,विश्व नाथ प्रताप सिंह सोनू, जितेंद्र उर्फ़ मोनू यादव, अश्वनी गुप्ता,पप्पू आरा मशीन बाले,राजेन्द्र गुप्ता एडवोकेट,रतन पांडेय,निखिल गुप्ता,गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे|
हिन्दू विद्यालय के कार्य कारी प्रधानाचार्य ने अंकुर यादब को जलपान कराया.
   आदित्य यादव 

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe