Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

करहल: करहल से BJP से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव के बहनोई।

संवाददाता: एम.एस वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, 6397329270

भाजपा ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 9 में से 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। करहल में अनुजेश यादव को टिकट दिया। अनुजेश अखिलेश यादव के रिश्ते में बहनोई लगते हैं।

करहल सीट: अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट खाली हुई है। मैनपुरी जिले की इस सीट से लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा को करहल विधानसभा में सबसे ज्यादा 1.34 लाख वोट मिले थे। यहां भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह को डिंपल यादव से 57 हजार 540 कम वोट मिले। इस सीट पर भाजपा ने सिर्फ एक बार 2002 में जीत दर्ज की है।


जातीय समीकरण: करहल सीट यादव बाहुल्य है। यहां सवा लाख यादव मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर शाक्य, तीसरे पर बघेल और क्षत्रिय मतदाता हैं।

यूपी में किन पार्टियों का किससे गठबंधन

NDA: भाजपा बड़ी पार्टी है। NDA में सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल (सोनेलाल) शामिल है।

INDI: कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है। सपा ने गाजियाबाद और खैर कांग्रेस को दी है। हालांकि अभी कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं घोषित किए हैं।

PDM: अपना दल (कमेरावादी) नेता और सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। AIMIM ने कुंदरकी में मोहम्मद वारिस और मीरापुर में अरशद राणा को टिकट दिया है। मझवां सीट से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्वयंबर पाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।



Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe