Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: भाजपा नेता स्वाती सिंह ने किया दावा, कांग्रेस-सपा का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चल सकता।

 संवाददाता: जितेन्द्र बहादुर सिंह


भाजपा नेता स्वाती सिंह ने किया दावा, कांग्रेस-सपा का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चल सकता 

लखनऊ ।। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने दावा किया है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जल्द ही बिखर जाएगा। यह 2027 तक नहीं चलने वाला है। उपचुनाव में कांग्रेस को मनमाफिक विधानसभा सीटों का न मिलना इसी का संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में अधिकतम सीटों पर कब्जा होगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में भी मीडिया के अनुमान के विपरित रिजल्ट रहा। कांग्रेस तो मतगणना से पूर्व लड्डू भी मंगा चुकी थी, लेकिन मैं वहां डेढ माह तक रहकर जमीनी हकीकत को परखा था। मैंने दावा किया था कि हरियाणा में सत्य की जीत होगी। असत्य ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता।

स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन विचारधारा पर आधारित नहीं है। कोई वहां झुकने वाला भी नहीं है। उनका तो सिर्फ भाजपा को हराना मकसद है। इस तरह का कोई भी गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं चलता। उपचुनाव में भी यही हुआ और जब सपा ने कांग्रेस के मनमाफिक टिकट नहीं दिया और हर जगह अपने प्रत्याशी उतार रही है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियों के लिए सभी जगहों पर प्रभारी नियुक्त कर दिये थे। वह एक राष्ट्रिय पार्टी है। ऐसे में वहा सपा के गोंद में बैठकर कितने दिन तक उप्र में तीर चलाने का प्रयास कर सकती है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe