Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ने दशहरा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।



लोक सभा अध्यक्ष ने दशहरा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली; 11 अक्टूबर, 2024: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दशहरा की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है,

मेरे प्रिय देशवासियों,

आप सभी को “विजयादशमी” यानि “दशहरे” के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। नौ दिनों की साधना के बाद आने वाला यह पर्व हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का समृद्ध स्वरूप है। विजयादशमी का यह पर्व अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय के हमारे शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है।यह पर्व हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक है।

विजयादशमी के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रावण पर और माँ दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जब हम सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हैं, तो निश्चय ही हमारी विजय होती है। विजयदशमी देश के प्रत्येक हिस्से में पूरे उल्लास और उत्साह से मनाया जाता है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का पर्व है।

मेरे प्रिय साथियों, दशहरे में रावण दहन का अर्थ सिर्फ एक पुतले को जलाना नहीं है, बल्कि समाज और अपने भीतर की बुराइयों को खत्म करना है। नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक की दिशा में आगे बढ़ना है। आज हम सभी संकल्प लें कि हम सदैव सत्य, धर्म, न्याय के मार्ग पर चलेंगे। एकजुट रहकर हम एक सशक्त और उन्नत राष्ट्र का निर्माण करेंगे। 

आप सभी को विजयादशमी की पुनः शुभकामनाएँ! 

जय श्रीराम !

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe