Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/सैफई: जन्मदिन को ही बनाया मौतदिन ऐसा क्या हुआ जानिए।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

 


इटावा के सैफई अंतर्गत झींगुपुर गांव में एक परिवार अपने बेटे के 22वें जन्मदिन को मनाने में मग्न था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उसका आखिरी बर्थडे होगा। परिवार के सदस्य केक काटकर युवक अभिषेक यादव की लंबी उम्र की कामना कर रहे थे, लेकिन उसी रात उसने एक तमंचे से आत्महत्या कर ली।

मूलरूप से मैनपुरी के नवादा गांव का निवासी अभिषेक पिछले 10 सालों से इटावा के झींगूपुर गांव में अपनी बुआ के घर रह रहा था। वह हैंवरा कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने परिवार के साथ खुशियां बांटने के बाद अपने कमरे में जाकर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता उम्मेद सिंह ने बताया कि अभिषेक 15 दिन पहले धान की कटाई के लिए खेत पर गया था और उसके बाद मंडी में धान बेचने के बाद बुआ के घर आ गया था। बुधवार की रात को अभिषेक का जन्मदिन मनाया गया, और परिवार ने उसे तिलक करके आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम रात करीब 12:30 बजे तक चला, और किसी को भी यह आभास नहीं था कि वह मानसिक तनाव में है।

कुछ समय बाद जब गोली चलने की आवाज आई, तो फूफा राकेश ने तत्काल दौड़कर देखा तो अभिषेक को कमरे में खून से लथपथ पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर अभिषेक को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe