Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फतेहपुर: कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगे चौराहे का हुआ लोकार्पण।

संवाददाता: सुनील गुप्ता 

कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगे चौराहे का हुआ लोकार्पण

सविता समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यों को जमकर सराहा

फतेहपुर, जिले के लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन के सामने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण एवं कर्पूरी ठाकुर चौराहे का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। सविता समाज उत्थान सेवा समिति के जिलाध्यक्ष शंकर लाल सविता के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने एक सुर में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की जमकर प्रशंसा किया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन कमलेश योगी ने किया। वहीं मंच से पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि यह चौराहा तमाम आने जाने वालों के लिए भविष्य में केंद्र बिंदु बनेगा तो वही विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि काफी इंतजार के बाद इस चौराहे का उद्घाटन हुआ है। सभी संघर्ष करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा व चौराहे का लोकार्पण करते भाजपाई।


मुखलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से जो यह चौराहा बनाया गया है जिसमें कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की गई है। तमाम लोग इस चौराहा से जब गुजरेगे तब कर्पूरी ठाकुर की याद ताजा होती रहेगी।


इस दौरान उन्होंने सविता समाज उत्थान सेवा समिति के तमाम पदाधिकारी को भी बधाई दिया। जिन्होंने यहां पर चौराहा बनाने में आपसी सहमति जताई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, सभासद विनय तिवारी, संजय लाला, आतीश पासवान, ऋतिक पाल, मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली, अतुल त्रिवेदी, अभिषेक शुक्ला, सविता समाज के संरक्षण शिव प्रसाद, शशिराज सेन, संगीता देवी, शारदा देवी, मीता देवी, दिनेश चंद्र, रजोल सेन, अशोक फौजी, जय प्रकाश, सुरेश सविता, शुगर लाल, चेतन, राज, संजय सिंह, रामकिशोर, राम सुचित शर्मा, निधान सिंह, अखिलेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe