Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई कार्यशाला।

 


महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई कार्यशाला

जसवंत नगर। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश शासन एवं अभियोजन निदेशालय के तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंत नगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं एवं कानूनों के विषय में जानकारी दी गई।

    ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी उदय श्याम तिवारी ने कॉलेज की अध्यापिकाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया की कानून में उनके हितों के लिए उनकी सुरक्षा के लिए बहुत से कानून बनाई गई हैं उन्हें इसकी जानकारी होना आवश्यक है प्रत्येक महिला एवं प्रत्येक बालिका को नारी शक्ति से संबंधित कानून के विषय में पूरी जानकारी रखा जाना चाहिए। सहायक अभियोजन अधिकारी संजय कुमार ने संविधान में प्रदत्त महिला अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया की अंग्रेजों के जमाने से आईपीसी के तहत कानून चली आ रही थी यह व्यवस्थाएं दंड देने के लिए की गई थी लेकिन भारत सरकार ने अभी हाल में भारतीय न्याय संहिता बी एन एस बनाकर 1 जुलाई 2024 से नई धाराओं में नए कानून लागू कर दिए हैं इन कानून के बारे में स्कूली छात्राओं, कामकाजी महिलाओं, अध्यापिकाओं आदि को पूरी जानकारी रखना चाहिए । कभी भी कोई समस्या आने पर इन कानूनो के जरिए अपना बचाव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहां की महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित चार तरह के अपराध मुख्यतः होते हैं यदि महिलाओं को इन कानून के विषय में पूरी जानकारी है तो उन पर तत्काल कार्रवाई भी होती है। उन्होंने आगे कहा कि सभी को महिला हेल्पलाइन एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर अपने पास या अपने मोबाइल में जरूर रखना चाहिए। सहायक अभियोजन अधिकारी नीरा रानी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के आजाद होने से पहले भारतीय समाज में कई प्रकार की कुप्रथाएं चल रही थी।

उसे दौर में राजा राममोहन राय एवं ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे महापुरुष इन कुरीतियों को खत्म करने के लिए आगे आए उनकी दृढ़ चेष्टा से महिलाओं पर जुल्म करने वाली यह कुरीतियों समाप्त हुई। उन दिनों पति की चिता पर जिंदा पत्नी को जला दिया जाता था तथा विधवा पुनर्विवाह की मनाही थी लेकिन इन महापुरुषों ने इन दोनों कुरीतियों को खत्म कराया। हाल ही में सरकार द्वारा लाए गए कानून पूरी तरह से महिलाओं के हित में है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहा है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कॉलेज स्टाफ,महिला आरक्षी सुरेखा और लवली आदि उपस्थित रहे।

फोटो:-कार्यशाला में जानकारी देते हुए अभियोजन अधिकारी और स्टाफ।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe