Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शेखपुरा: पर्व को लेकर जिला स्तरीय विधि व्यवस्था की बैठक आयोजित।

 संवाददाता: रंजन कुमार

पर्व को लेकर जिला स्तरीय विधि व्यवस्था की बैठक आयोजित।

शेखपुरा जिला में आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व में विधि व्यवस्था के संद्यारण को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय के मंथन सभागार में आयाजित की गई। बैठक में बताया गया! धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर बहुतायत संख्या में लोगों द्वारा खरीदारी की जाती है जिसके कारण भीड़-भाड़ होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में विधि व्यवस्था का संद्यारण के लिए जिला प्रशासन की पूर्ण तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं शसस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिन स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है उनमें शेखपुरा नगर, चाँदनी चौक, कटरा चौक, दल्लू चौक, खांड पर, गिरिहिन्डा चौक, बुघौली चौक, बरबीघा प्रखंड में ग्रामीण गश्ती,नगर ग्रामीण गश्ती,थाना चैक, नारायणपुर, चेवाड़ा शेखोपुरसराय घाटकुसुम्भा सहित कुल 19 स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन यंत्र को तैयार रखने सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर 24 घंटे चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को विधि व्यवस्था का आकलन कर संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,ने विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी शसस्त्र बल की निगरानी रखेंगे एवं स्वयं भी भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था का संद्यारण करेंगे। अपर समाहर्ता शेखपुरा विधि व्यवस्था का वरीय प्रभार देते हुए भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही आगामी छठ महापर्व के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी महोदय ने इसके लिए स्वयं जिले के कई छठ घाटों का निरीक्षण कर घाटों की सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था करने रोशनी की समुचित व्यवस्था साफ-सफाई एवं स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सहित छठ व्रतियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का निदेश के आलोक में छठ घाटों पर महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर तैयारियाँ की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामना देते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाये जाने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई।बैठक मे पुलिस अधीक्षक अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी गण सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी सहित पूजा समितियों के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe