Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

मैनपुरी/कुरावली: मैनपुरी में बड़ा हादसा कलश विसर्जन के दौरान 6 किशोरियों काली नदी में डूबी तलाश जारी।

 


मैनपुरी में बड़ा हादसा कलश विसर्जन के दौरान 6 किशोरियों काली नदी में डूबी तलाश जारी

कलश विसर्जन के दौरान डूबी 6 किशोरिया तथा युवक, चार किशोरियों तथा युवक को निकाला, दो किशोरियों की तलाश जारी

कुरावली। थाना क्षेत्र के ग्राम अलूपुरा के दूसरी तरफ एटा जनपद की सीमा में काली नदी के पानी मे कलश विसर्जन करने गई 6 किशोरियां नहाते समय नदी के बहते पानी मे डूब गये। बचाने गया एक युवक भी डूब गया। ग्रामीणों द्वारा चार किशोरियों सहित युवक को सकुशल बहार निकाल लिया। वही पानी मे गायब दो किशोरियो की तलाश की जा रही है।

एटा जनपद के थाना जसरथपुर के गांव विजलई मे शिव मंदिर पर 16 अक्टूबर से श्रीमद भागवत का आयोजन किया गया था। 22 को समापन के बाद 23 को भंडारे का आयोजन किया गया था।जिसके बाद गुरुवार की दोपहर गांव के महिला, पुरुष,बच्चे ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर थाना क्षेत्र के ग्राम अलूपुरा स्थित काली नदी के घाट पर कलश विसर्जन के लिए गए थे। कलश विसर्जन के दौरान महिला पुरुष व बच्चे नदी मे नहाने लगे। नहाते समय ग्राम विजलई निवासी 16 वर्षीय सरोजनी पुत्री सुधाकर, 12 वर्षीय चांदनी पुत्री विनेश, 10 वर्षीय सोनकी पुत्री शिव सिंह,25 वर्षीय मूर्ति पुत्री प्रदीप, 8 वर्षीय बंदना पुत्री ग्रीश, 10 वर्षीय साक्षी पुत्री छुट्टन नदी के पानी में डूबने लगे। तभी 19 उनको बचाने के प्रयास में शीलू पुत्र बचनेश भी डूब गया। ग्रामीणों द्वारा सोनकी ,मूर्ति, बंदना, सानवी,शीलू पुत्र बचनेश को डूबने से बचा लिया गया। जबकि पानी मे डूबी सरोजनी तथा चांदनी की गोता खोरो की मदद से तलाश की जा रही है। सूचना पर सीओ दशरथपुर सुधाशु शेखर थाना कुरावली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित कई थानो का फोर्स मौक़े पर पहुंच गया है।

फोटो। कुरावली थाना क्षेत्र में काली नदी के पानी में डूबती किशोरियों की स्टीमर से तलाश करते गोताखोर।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe