Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

सैफई/इटावा: सैफई मेडिकल कॉलेज के देर रात 5 डॉक्टरों की सड़क हादसे में हुई मौत से मचा हड़कंप।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270


कन्नौज में सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के 3.30 बजे हुआ। 100 की स्पीड में चल रही स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर दो पलटी खाते हुए दूसरी लेन में आ गई। फिर ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।

स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे, 5 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे। मंगलवार को एक शादी में शामिल होकर लखनऊ से लौट रहे थे। लौटते वक्त हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। स्कार्पियो ने पहले डिवाइडर को तोड़ा फिर कई पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। उस लेन में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियों को चपेट में ले लिया। सुबह 3:43 बजे कंट्रोल रूम के नंबर पर हादसे की सूचना मिली।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह पिचक गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। सभी को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 5 डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया। एक गंभीर घायल को भर्ती किया गया है।

 हादसे में जिन 5 डॉक्टरों की ही मौत 

1- अनिरुद्ध वर्मा (29) पुत्र पवन कुमार वर्मा। निवासी A 5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा

2- संतोष कुमार मोर्य पुत्र जीत नारायण। निवासी राजपुरा भाग 3 भदोही संत रविदास नगर

3- अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल। निवासी- तेरा मल मोतीपुर कन्नौज

4- नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार। निवासी नवाबगंज, बरेली

5- राकेश कुमार पुत्र कलुआ सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी जीवनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर

   डॉ अरुण कुमार हादसे में हुई मौत 

डॉ जयवीर की हालत गंभीर होने से सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि शव मॉर्च्युरी में रख दिए गए हैं। पुलिस ने परिवार के लोगों और सैफई मेडिकल कालेज प्रशासन को सूचना दे दी है

कन्नौज के रहने वाले सलिल कुमार ने बताया- हादसे में मौत का शिकार हुए डॉ. अरुण उनके दोस्त थे। दोनों लोग पार्टनरशिप में कन्नौज में कन्नौजिया हॉस्पिटल चलाते हैं। मंगलवार शाम को डॉ. अरुण कन्नौज स्थित अपने हॉस्पिटल में थे। उन्होंने मुझसे कहा-सैफई मेडिकल कॉलेज में साथ तैनात डॉ. चेतन की शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए लखनऊ जाना पड़ेगा।

अरुण के 5 मित्र सैफई से एक कार से लखनऊ के लिए निकले थे। उन्हीं के साथ अरुण को भी लखनऊ जाना था। इसलिए मैं उनको रात 10 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के फगुहा कट के पास छोड़ने गया था। जहां से अरुण अपने मित्रों के साथ कार से लखनऊ निकल गए।
 डॉ सुशील कुमार पांचो लोगों के साथ पीजी कर रहे थे

सलिल ने बताया- जाते वक्त अरुण ने मुझसे कहा था कि रात 12 से 1 बजे तक वापस लौट आएंगे। रात 2:45 बजे अरुण ने फोन कर बताया कि लखनऊ से लौट रहे हैं, अरौल कट के पास आ गए हैं। 10 से 15 मिनट में तिर्वा कट पर पहुंच जाएंगे। मैं उन्हें लेने के लिए एक्सप्रेस-वे के कट पर पहुंच गया।

तीन बजे डॉक्टर अरुण का फोन स्विच ऑफ हो गया

अरुण को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। थोड़ी टेंसन हुई, लेकिन फिर सोचा कि बैटरी लो हो गई होगी। रात के सन्नाटे में सड़क किनारे खड़े होकर एक घंटे इंतजार किया। इसके बाद टोल प्लाजा पर जाकर कर्मियों से बात की तो पता चला कि एक कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया है। घायलों को पुलिस तिर्वा मेडिकल कालेज लेकर गई है। कुछ ही देर में क्रेन एक्सीडेंट वाली कार लेकर भी टोल गेट पर पहुंच गई। जब कार का नम्बर देखा तो होश उड़ गए। आनन फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंच कर देखा तो मित्र की डेडबॉडी रखी हुई थी। उसके साथ 4 अन्य डाक्टरों के भी शव थे

   सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी

सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि तड़के 3 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 196 किलोमीटर प्वाइंट पर हादसा हो गया। तिर्वा के सिकरोरी गांव के सामने तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो में बैठे पांच लोगों का मौत हो गई। एक घायल हो गया। यह सभी लोग मेडिकल कॉलेज सैफई में डॉक्टर थे। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe