Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा: इटावा पुलिस साइबर सेल द्वारा सटीक और त्वरित कार्यवाही।

 

इटावा पुलिस साइबर सेल द्वारा सटीक और त्वरित कार्यवाही से क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित व्यक्ति का पूरा धनराशि 1,81,474 रुपये वापस दिलाया गया। आवेदक सुभाष चंद्र ने 4 जुलाई 2024 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड से उक्त राशि निकाल ली थी। इस पर थाना चकरनगर के कंप्यूटर ऑपरेटर विमलेश कुमार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सबूत जुटाए और बैंक व पेमेंट गेटवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर पीड़ित की पूरी राशि वापस कराई।

पीड़ित ने इस मदद के लिए चकरनगर पुलिस की सराहना करते हुए साइबर सेल टीम का विशेष धन्यवाद किया।

धोखाधड़ी की गई धनराशि: 1,81,474 रुपये

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe