Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

करहल/मैनपुरी: मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह 'मेम्बर साहब' की पुण्य तिथि पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा व्यूरो चीफ, 6397329270

मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह 'मेम्बर साहब' की पुण्य तिथि पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

करहल (मैनपुरी) सपा संस्थापक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु एवं क्षेत्र के जननायक कहे जाने वाले नत्थू सिंह जी यादव 'मेम्बर साहब' पूर्व विधायक की 39 वीं पुण्यतिथि करहल में मनाई गई। पुण्यतिथि के मौके पर सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुति दी व समाधि पर पुष्प अर्पित किए। 

कस्बा करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज परिसर स्थित समाधि स्थल पर प्रातः बेला में हवन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पारिवारिक जनों में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, राजीव यादव, डॉ अरविंद यादव गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, डाॅ धीरज यादव, सनी यादव, लकी यादव, प्रबल यादव, आदि ने हवन कुंड में सर्वप्रथम आहुतियां प्रदान कर उनके बताए गए सब मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि नत्थू सिंह जी एक महामानव थे नेताजी मुलायम सिंह जी यादव को राजनीति के शिखर पर पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है जिसे कभी बुलाया नहीं जा सकता।


पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव ने कहा कि दीन दुखियों पीड़ितो की मदद करने वाले नत्थू सिंह जी यादव को उनके अनुकरणीय कार्यों के चलते उन्हें आज भी मसीहा कहा जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम बोले कि नत्थू सिंह जी के आदर्श आज भी हम सबको नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। पूर्व एमएलसी अरविंद यादव ने कहा कि जननायक नत्थू सिंह जी यादव एवं श्रद्धेय बाबूराम जी यादव की जीवन गाथा हम सब के लिए मार्गदर्शक हैं हमें उनकी अनुकरणीय कार्यों से सीख लेनी चाहिए। विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव बोले कि संसार में त्याग करने वाले सदैव सम्मान के याद याद किए जाते हैं श्रद्धेय नत्थू सिंह यादव भी त्याग की अद्वितीय मिशाल थे दूसरे की सदैव मदद के चलते उन्हें आज भी जननायक कहा जाता है।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव, पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद भटेले, नगर पंचायत चैयरमेन अब्दुल नईम, चन्दगीराम यादव प्रधान, भाजपा नेता सचिन वर्मा छोटू, अरविंद गुप्ता, डाक्टर प्रदीप उपाध्याय,आजाद समाज पार्टी के मनोज कुमार बाल्मीकि, पूर्व सभासद योगेंद्र सिंह यादव, राम नारायण बाथम, ब्रजकुमार यादव, जितेंद्र यादव, सत्य प्रकाश यादव एडवोकेट, इंद्रपाल सिंह यादव, उमेश यादव ( तोरिका बाले) सभासद अंकित यादव, पूर्व सभासद नंदकिशोर वर्मा, सर्वेश कुमार, सभासद अकरम, अल्केश यादव, मिर्जा अकील वेग, ज़ुबैर अहमद, एडवोकेट राजीब यादव, ब्रजेश फोजी, लंकू यादव आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर फूल मालाओं के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe