Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

लखनऊ: कांग्रेस मुख्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम की योद्धा उदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

 


कांग्रेस मुख्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम की योद्धा उदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

लखनऊ

    1857 के विद्रोह की नायिका उदा देवी पासी की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम की योद्धा उदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    राजधानी लखनऊ स्थित सिकंदराबाद चौराहे पर 1857 की क्रांति की नायिका उदा देवी पासी की प्रतिमा पर भी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दिनेश सिंह ने कहा कि उदा देवी पासी एक भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी थी, जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय सैनिकों की ओर से युद्ध में भाग लिया था। उदा देवी हजरत महल बेगम की सेना का हिस्सा भी थीं।

    दिनेश सिंह ने कहा कि उदा देवी ने अपनी अंतिम सांस तक 36 अंग्रेज सिपाहियों को मार दिया। 1857 की क्रांति में उदा देवी पासी ने अपने पराक्रम से समाज में दलित और महिलाओं की भूमिका को रोशन कर एक पहचान बनाई है। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत, आलोक रैकवार, के.डी.शुक्ला, नितांत सिंह, वशिउल्लाह आज़म, सभाजीत यादव, नजमुल हक, अशोक उपाध्याय, राम चंद्र राम, अरशी सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe