Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शेखपुरा: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ छठ महापर्व,सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गईं थी।

 संवाददाता: रंजन कुमार


  शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने परिवार के साथ दिया अर्ध्ये
शेखपुरा: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ छठ महापर्व,सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गईं थी 

अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

लोकआस्था-सूर्याेपासना का चार दिवसीय महापर्व उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सम्मान हुआ। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शेखपुरा सहित संपूर्ण जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह व्रतियों तथा श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण शहर भक्ति के माहौल में डूबा रहा।

शहर में चारों ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही। स्थानीय रतोइया नदी के तट पर मनोरम दृश्य देखने को मिला। जहां लोगों ने उदीयमान सूर्य जल अर्पित किया। इसके अलावे जिले के विभिन्न छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं द्वारा उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया। जबकि कई लोगाें ने घर के छत पर पूजा किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। श्रद्धालु प्रात:काल से ही छठ घाट की ओर डाला के साथ रवाना हो गए। सूर्य की लालिमा देखते ही व्रती एवं श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। इससे पूर्व व्रती तथा श्रद्धालु ने घंटों भगवान सूर्य के उगने का इंतजार जल में खड़े होकर किया।

अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद प्राप्त करने की होड़ लग गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रती से आशीष लिया। छठ पूजा को लेकर शहर में प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी। एसपी बलिराम कुमार चौधरी के द्वारा प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जबकि तेज तर्रार एसडीपीओ राकेश कुमार एवं टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस जवानों के साथ विभिन्न छठ घाटो पर मोनोटिंग करते हुए नजर आए एवं दूसरी तरफ समिति के लोगो द्वारा व्रतियों के बीच मिठाई का वितरण किया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe