Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

रायसेन/बरेली/एमपी: दीपावली पर पहली बार महा लक्ष्मी की इतनी बड़ी प्रतिमा को देखने उमड़ा जल सैलाब।

 संवाददाता: रणधीर सिंह धाकड़,6260926129


दीपावली पर पहली बार महा लक्ष्मी की इतनी बड़ी प्रतिमा को देखने उमड़ा जल सैलाब।

दीपावली के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच महा आरती का आयोजन किया गया।

बरेली मुख्यालय के समीप ग्राम गुरारिया में मॉडल महालक्ष्मी ग्रुप समिति द्वारा महालक्ष्मी की मूर्ति पंडाल में विराजमान की गई है। जिनके दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

वहीं महालक्ष्मी ग्रुप समिति द्वारा शुक्रवार को शाम आठ बजे से महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें दर्शन करने हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए।

बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा महाआरती के साथ भजनों प्रस्तुति दी गई। जिसमें लोग झूमते हुए नजर आए।

बताया जाता है कि क्षेत्र में पहली बार दीपावली के शुभ अवसर पर महालक्ष्मी की विशेष झांकी स्थापित की गई। 

महा आरती के दौरान भक्तों ने अपने घरों से दीपक लाकर जलाए और महालक्ष्मी की आरती कर प्रार्थना करते हुए सदा, सुख समृद्धि एवं खुशहाल रहने की कामना की। महा आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वही सभी लोगों ने एक दूसरे कोदीपावली और भाई दूज की शुभकामनाएं!
वही समिति द्वारा बताया गया कि भाई दूज के बाद विसर्जन के लिए माता लक्ष्मी का चल समारोह निकाला जाएगा।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe