Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शेखपुरा: राजद विधायक विजय सम्राट ने शेखपुरा के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुधार के दिए दिशा निर्देश।

 संवाददाता: रंजन कुमार

राजद विधायक विजय सम्राट ने शेखपुरा के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुधार के दिए दिशा निर्देश 

छठ पूजा को लेकर शेखपुरा नगर क्षेत्र के कई अर्घ्य घाटों पर बाहर का पानी भरा जाएगा,ताकि व्रती इसमें अर्घ्य दे सकें। शहर के सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाला रतोइया नदी घाट है!नगर पार्षद कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया छठ को लेकर अर्घ्य घाटों पर काम शुरू किया गया है। इसके लिए नगर क्षेत्र के 33 वार्डों में 16 अर्घ्य घाट चिंहित किए गए हैं। घाटों की सफा-सफाई के साथ वहां नदी,पोखर,आहर में पड़े कचरों को हटाया जा रहा है। तैयारी के लिए प्रत्येक घाटों के लिए अलग-अलग कर्मी को जिम्मेवारी देकर उनकी प्रतिनियुक्ति की गई है तथा सफाई कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

घाटों का निरीक्षण करके जहां मरम्मती की आवश्यकता है,वहां मरम्मती कार्य भी किया जाएगा। नगर क्षेत्र में सबसे अधिक भीड़ वाले रतोईया घाट पर अर्घ्य के लिए नलकूप स्व पानी भरा जाएगा। इसी तरह हसनगंज तथा इंदाय घाट पर भी अर्घ्य के लिए पानी भरा जाएगा। नया पानी भरने से पहले यहां कीचड़ की सफाई की जाएगी।
उन्होने बताया अधिक भीड़-भाड़ वाले अर्घ्य घाटों पर नागरिक सुविधा केंद्र भी स्थापित किया जाएगा और व्रतियों की सुविधा के लिए कपड़ा बदलने का अस्थाई रूम भी बनाया जाएगा। अर्घ्य घाटों पर बिजली की भी व्यवस्था की जाएगी।
             शेखपुरा राजद विधायक विजय सम्राट
शेखपुरा राजद विधायक विजय सम्राट ने कहा की इस वर्ष छठ महापर्व श्रद्धांलुओं और छठ वृत्तियों को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है! एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी रहें मौजूद, विधायक विजय सम्राट ने दिए सुधार के कई दिशा निर्देश!

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe