Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

रामगढ़/झारखण्ड: व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में संविधान दिवस मनाया गया।

 संवाददाता: शिव शंकर तिवारी



रामगढ़, झारखण्ड

व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में संविधान दिवस मनाया गया

संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री आलोक कुमार दुबे के अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के सभी न्यायिक पदा धिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।प्रधान जज कुटुंब न्यायालय श्री संजय कुमार,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री मनोज कुमार राम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री संदीप कुमार बरतम आदि सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री अनिल कुमार के निर्देश पर पारा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा रामगढ़ जिले के विभिन्न स्कूलों और अन्य संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। साथ ही विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को उनके मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के महत्व को समझाना और नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना था। सचिव महोदय ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और हमें इसका पालन कर अपने कर्तव्यों और अधिकारों को समझना चाहिए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को संवैधानिक ज्ञान और उनके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। यह आयोजन समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने और संविधान के प्रति सम्मान बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe