Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जयपुर: मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प- ‘राइजिंग राजस्थान‘।

संवाददाता: पुष्पेंद्र सिंह


मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प- ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को देंगेे हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय, राज्य के हस्तशिल्प की विश्व में विशेष पहचान -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, 29 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी 9-11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के जरिये राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर की बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे। 

श्री शर्मा ने शुक्रवार को दूसरा संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रसिद्ध थेवा कला, मीनाकारी, ब्लू पॉट्ररी, बंधेज सहित विभिन्न हस्तशिल्प देश-दुनिया में विशेष पहचान रखते हैं। राज्य सरकार राज्य के हस्तशिल्प कारीगरों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने तथा हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को नई उंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में निवेशकों का समिट के प्रति रूझान ये दर्शाता है कि राजस्थान विश्व में निवेश के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में तेजी से ऊभर रहा है

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe