Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फर्रुखाबाद: महाराष्ट्र में बहुमत, यूपी उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया।

 संवाददाता: रेहान खान 9452755077

 


  फर्रुखाबाद

महाराष्ट्र में बहुमत, यूपी उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया      

फर्रुखाबाद आज दिनांक 23 नवंबर 2024 दिन शनिवार को महाराष्ट्र के विधानसभा एवं उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत एवं उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर जीत दर्ज करने के उपलक्ष में भाजपा नगर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई वितरण की। योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाएं गए।

    दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा महाराष्ट्र के विधानसभा और उत्तर प्रदेश के नौ सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत एवं उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में 7 सीटों पर जीत हासिल करके यह संदेश दे दिया की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों को पसंद करती है भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र व प्रदेश में गरीब कल्याण के लिए कार्य किया पिछले कुछ माह पूर्व हुए लोकसभा के चुनाव में सपा और कांग्रेस ने जनता के बीच जो भ्रम फैलाने का कार्य किया था उसकी पोल खुल गई है जनता ने सपा और कांग्रेस को पूर्ण रूप से जानकारी दिया है जिन सीटों पर कई दशकों तक भारतीय जनता पार्टी नहीं जीती थी उन सीटों पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन पर जनता ने अपनी मोहर लगाने का कार्य किया है। आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।

  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा महाराष्ट्र विधानसभा और उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव चुनाव में भाजपा की जीत ने विरोधियों के सारे षड्यंत्र पर पानी फेर दिया जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन पर विश्वास जताया है गुंडे और माफिया को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी को जनता ने फिर एक बार धूल चटाने का कार्य किया है।

  जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा समाजवादी पार्टी का पीडीएफ फार्मूला फ्लॉप फार्मूला साबित हुआ जनता को जिस प्रकार से लोकसभा के चुनाव में भ्रमित करने का कार्य किया गया था समाजवादी पार्टी हमेशा से गुंडे और माफियाओं की पार्टी मानी जाती रही है सपा ने प्रदेश में अपनी सरकार के दौरान अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देने का कार्य किया था लेकिन योगी आदित्यनाथ के सुशासन ने अपराधियों को सबक सिखाने का कार्य किया है पिछड़ा दलित और हर वर्ग के लोगों ने योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर विश्वास जताया है।

  इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी साजिद खान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा पियूष त्रिपाठी ममता सक्सेना जिला मंत्री अभिषेक बाथम अभिषेक बाजपेई प्रमोद मिश्रा रामनरेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe