Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस व पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस व देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया 

जसवंतनगर में स्थित दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया विद्यालय में चाचा नेहरू की याद में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की ओर से कई प्रकार की स्टॉलों को लगाया गया जिसमें निशुल्क खाद्य सामग्री वितरण की गई साथ ही साथ मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल खिलाए गए इतना ही नहीं विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने चाचा नेहरू की याद में अपने हाथों से उनके चित्र बनाएं जो देखने योग्य थे

कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रधानाचार्य अमित यादव ने अपने उद्बोधन में चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को होता है चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मुलायम सिंह, सोनाली यादव, रिंकी, मंसू, अलशिफा आदि उपस्थित रहे

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe