संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
मनोज कुमार जसवंतनगर
जसवंतनगर की सड़कों पर ठंड से ठिठुरते जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली जब उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने देर रात उन्हें खुद कंबल ओढ़ाए। उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अगुवाई में तहसील स्तर की टीम ने गुरुवार की देर रात नगर के विभिन्न स्थानों पर गरीब व बेघर लोगों को रात में करीब एक दर्जन कंबल का वितरण किया।उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन ने जरूरतमंद गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंबलों का वितरण गरीब जरूरतमंदों को कराने के लिए लेखपाल आदि को निर्देश दिया गया है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अलाव जलवाने व रैन बसेरा संचालित किए जाने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को कंबल वितरण के दौरान उन्होंने नगर पालिका द्वारा संचालित दो रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया और वहां जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए कराए गए उपायों को देखा और सुधार के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया गया है।