Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शेखपुरा: शेखपुरा मंडल अध्यक्ष रंजन नोनिया की अगुआई में धूमधाम से मना अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी जन्मोत्सव।

 संवाददाता: रंजन कुमार 

शेखपुरा मंडल अध्यक्ष रंजन नोनिया की अगुआई में धूमधाम से मना अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी जन्मोत्सव

शेखपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वी जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से माया गया। शेखपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अटल बिहारी वाजपेई का जन्मोत्सव मनाया इसी कड़ी में शेखपुरा नगर मंडल अध्यक्ष रंजन नोनिया की अगुवाई में शेखपुरा शहरी क्षेत्र के कई बूथ पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

जहां मंडल अध्यक्ष रंजन नोनिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी गईं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजन नोनिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को नई दिशा की ओर अग्रसर किया। उन्होंने सभी जाति धर्म के विकास की लंबी लकीर खींची साथ ही देश ही नहीं विदेश में भी भारत का मान बढ़ाया ।
आज उन्हीं की देन है कि हिंदुस्तान पूरे दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है ।वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल के दौरान ही भाजपा पार्टी संगठन को बल मिला है। उनके मार्गदर्शन में भाजपा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक विकसित किया गया। उनके द्वारा ही भाजपा पार्टी में जान फूंका गया।जिसका फलाफल आज भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है।
जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके बताए गए मार्गों पर चलने का शपथ लिया गया ।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी कार्यक्रम के मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजन नोनिया के अलावा अश्वनी कुमार ,डॉक्टर कन्हैया चौहान, डॉक्टर अजय कुशवाहा, शशी पटेल, शिव साव,नीतीश साव सहित काफी संख्या में भाजपा नेत्री भी मौजूद रही।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe