Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शेखपुरा: कसार में देवेंद्र कुशवाहा का जलवा बरकरार,अपने दम पर पैक्स को पांचवीं बार जीत दिलाई।

 संवाददाता: रंजन कुमार 



कसार में देवेंद्र कुशवाहा का जलवा बरकरार,अपने दम पर पैक्स को पांचवीं बार जीत दिलाई।

विरोधियों को चटाया धूल

कसार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र कुशवाहा के साथ, पैक्स अध्यक्ष युगल किशोर पांचवीं बार हुए विजई,बधाईयों का लगा तात

शेखपुरा जिला में तीसरे और आखिरी चरण के पैक्स चुनाव संपन्न शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जबकि अरियरी प्रखंड के कसार पैक्स से पांचवीं बार पैक्स अध्यक्ष पद पर विजय पाने वाले युगल किशोर प्रसाद का दबदबा रहा ।अपने विपक्षी खेमे को पराजित करते हुए युगल किशोर प्रसाद पांचवीं बार पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए युगल किशोर प्रसाद के पांचवी बार विजय होने पर उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जबकि कसार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र कुशवाहा ने भी अपने चाचा युगल किशोर प्रसाद के जीत पर बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि युगल किशोर प्रसाद किसान हित में बेहतर कार्य आज तक करते आए हैं। जिसका नतीजा है कि जनता ने पांचवीं बार भी जीत का सेहरा पहनाया है।

उन्होंने कहा कि उनकी जीत के बाद एक बार फिर कसार पैक्स में सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतर जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कसार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार इस बार पंचायती राज व्यवस्था में राशि आवंटन करने में कमी कर रही। जिसके कारण पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंचायत और गांव का जिस तरह विकास होना चाहिए उसमें थोड़ी कमी आई है। उन्होंने अपने ही गठबंधन के सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले एक पंचायत में 15 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च किया जाता था लेकिन इस बार आवंटन ही नहीं दिए जाने के कारण पंचायत में विकास कार्य में कमी हो रहा है।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार को इस और ध्यान आकृष्ट कराया है और पंचायत में राशि मुहैया किराए जाने की मांग की। जबकि अधिकारियों के रवैया पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि आज जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है जबकि अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं।जबकि पांचवीं बार जीत होने पर पैक्स अध्यक्ष को सुजाता कुमारी मुखिया कसार पंचायत, उमेश सुमन ढाढी पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा, रविंद्र कुशवाहा प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोक मोर्चा, दिनेश पासवान दलित सेना अध्यक्ष शेखपुरा सह वरिष्ठ लोजपा नेता, राजकुमार मोची उप मुखिया कसार पंचायत एवं सत्येंद्र पटेल उर्फ भोली मुखिया पूर्व उप मुखिया कसार ने बधाई दिया है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe