Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर थाना प्रभारी की दरियादिली आई सामने।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


जसवंतनगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने कड़ाके की सर्दी में दो बुजुर्ग महिलाओं और एक यतीम बच्ची को गर्म कपड़े और जूते देकर उनकी मदद की।

इस घटना के बारे में बताया गया है कि इंस्पेक्टर राम सहाय सिंह सोमवार को सुबह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्ती पर थाने से निकल रहे थे, तभी उन्हें दो बुजुर्ग महिलाओं के साथ एक बच्ची दिखाई दी, जो कड़ाके की सर्दी में बुरी तरह से ठंड से कप रही थी। बच्ची के शरीर पर फटे कपड़े और नंगे पैर थे, जो देखकर इंस्पेक्टर का दिल पसीज गया।

इंस्पेक्टर ने तुरंत बाजार से दो कंबल, बच्ची के लिए गर्म कपड़े और जूते मंगवाए। इस कार्य मे कस्बा इंचार्ज राजकुमार सिंह भी सहयोग किया। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को कंबल ओढ़ाकर और बच्ची को गर्म कपड़े व जूते पहनाकर उनकी मदद की। यह सब देखकर बच्ची की बुजुर्ग नानी और साथ में बुजुर्ग अंधी महिला ने खूब दुआएं दीं। बच्ची गर्म कपड़े व जूते पाकर खुशी से झूम उठी थी। 

बताया गया है कि बच्ची की मां का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था और पिता वर्षों से लापता हैं। बच्ची की देखभाल बुजुर्ग महिला कर रही हैं, जिनका कोई सहारा नहीं है।

इंस्पेक्टर राम सहाय सिंह की इस दरियादिली की खूब सराहना की जा रही है। उनकी यह घटना क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह घटना पुलिस की मानवता का एक अद्भुत उदाहरण है, जो दर्शाता है कि पुलिस केवल कानून को लागू करने के लिए नहीं है, बल्कि वे समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने के लिए भी तैयार हैं।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe