संवाददाता: रंजन कुमार
औंधे पंचायत की मुखिया नविता ने खेल मैदान का किया शिलान्यास
खिलाड़ियों के साथ आम लोगो के लिए होगा उपयोगी साबित
शेखपुरा जिला के सदर प्रखंड के औंधे पंचायत के बादशाहपुर गांव में खेल मैदान निर्माण का शिलान्यास किया गया। मनरेगा योजना के मद से करीब दस लाख की लागत निर्मित खेल मैदान का शिलान्यास औंधे पंचायत की मुखिया नविता देवी ने शिलापट का फीता काटकर शिलान्यास किया।इस मौके पर सदर प्रखंड के बीडीओ शिव शंकर राय,प्रखंड पीओ अजीत कुमार मौजूद रहे। गांव के पांच एकड़ के बड़े भू- भाग जमीन पर निर्माण कार्य का शुभारंभ खेल मैदान को लेकर पंचायत के साथ खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। बन रहे खेल मैदान में खो-खो, फुटबाल,वॉलीबॉल रनिंग ट्रैक के साथ अन्य खेल गतिविधि के निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस मौके पर पंचायत के मुखिया नविता देवी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए सरकार सभी पंचायतों में खेल मैदान विकसित कर रहा है।
जिसके तहत औंधे पंचायत में भी खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है। मुखिया ने सरकार के इस पहल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि पहले पंचायत और गांव के युवाओं को दूसरे जगह खेल के लिए जाना पड़ता था लेकिन अब खेल मैदान बनने के बाद यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।मुखिया नविता ने कहा कि खेल मैदान विकसित होने से एक तरफ जहां खिलाड़ियों को लाभ होगा जबकि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में फिटनेस की भी सहूलियत मिलेगी।पंचायत में खेल का मैदान बादशाहपुर गांव के स्कूल के पास निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जबकि पंचायत में कई योजनाओं चलाई जा रही है! जिससे आम जनों को लाभ पहुंचाया जा रहा है! मुखिया नविता देवी ने कहा कि 5 छठ घाट,पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था के अलावे सरकार की योजनाएं को चलाया जा रहा है। इस मौके पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता उदय महतो ने कहा कि छठा टर्म की यह नविता मुखिया के कार्यकाल के दौरान कई योजनाएं चलाया जा रहा है। जिसके कारण पंचायत का बहुत तेजी से विकास किया जा रहा है। इस खेल मैदान शिलान्यास के मौके पर सूरज कुमार,सुधीर कुमार दोनों मध्य विद्यालय के शिक्षक के अलावे नीतीश कुमार,कपिल देव, गणेश राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।