संवाददाता: आमीन भाई
इस्लाम पार्टी हिन्द नव वर्ष में सामाजिक संगठनों को लेकर देश भर में चलाएगी इंसानी भाईचारा बनाओ अभियान:डॉ एस अकमल
इटावा। अंबेडकर नगर। नव वर्ष 2025 में इस्लाम पार्टी हिंद द्वारा 1 जनवरी 2025 से इंसानी भाईचारा बनाओ अभियान चलाएगी इस संबंध में स्थानीय महेरा चुंगी स्थित इस्लाम पार्टी हिंद के इटावा कार्यालय पर एक बैठक जिला अध्यक्ष तस्लीम खान मंसूरी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया उसमें निर्णय लिया गया कि देश में घृणा और नफरत को मिटाने के लिए सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत, मानवता को बचाए रखने की परम आवश्यकता है। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो पूर्व सांसद मान्यवर कांशी राम के इटावा लोकसभा प्रभारी रहे, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास ने कहा कि इस्लाम पार्टी हिंद का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा बिना प्रेम सद्भाव के जानवरों के झुंड तो जिंदा रह सकते हैं इंसान पल भर भी जिंदा नहीं रह सकता।
अति पिछड़ा महासंघ के संयोजक रमेश प्रजापति ने कहा कि डॉ एस अकमल इस्लाम पार्टी हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ डॉ एस अकमल इंसानी भाईचारा बनाओ समिति के राष्ट्रीय संरक्षक हैं जिनके झंडे तले मानवतावादी संगठन एक लंबे समय से कार्य कर रहे हैं।
पंचशील दर्शन के ध्वजवाहक कन्हैयालाल शंखवार ने कहा कि समाज व देश विरोधी सांप्रदायिकता वादी शक्तियां घृणा नफरत का बाजार गर्म करके सत्ता में बनी रहना चाहती हैं इन्हें सत्ता से अपदस्त करने के लिए धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को एकजुट होकर ऐसी विनाशकारी शक्तियों को सत्ता से अपदस्त करने के लिए एक होने की आवश्यकता है।
इंसानी भाईचारा बनाओ समिति के अध्यक्ष आमीन भाई ने कहा कि भारत की उन्नति और प्रगति प्रेम व सद्भाव में ही निहित है डॉ एस अकमल ने प्रेम सद्भाव अभियान को पहली जनवरी 2025 से छेड़ने का आह्वान किया है उसमें सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इसके लिए जन जागरण करना आवश्यक है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इस्लाम पार्टी हिंद के इटावा जनपद के जिला अध्यक्ष तस्लीम खान मंसूरी एडवोकेट ने कहा कि यह समय सोने का नहीं बल्कि जगाने का है इस्लाम पार्टी हिंद का दर्शन मशावत, समानता, बंधुत्व, न्याय पर आधारित है। डॉ एस अकमल किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है उनके इंसानी भाईचारे के क्रांतिकारी संदेश को जन-जन तक पहुंचना है तभी देश व समाज की तकदीर व तस्वीर सुधरेगा।
बैठक का संचालन महबूब भाई ने किया।