संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
मनोज कुमार जसवंतनगर
जसवंतनगर/इटावा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100 वां जन्मदिन सामाजिक समरसता के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निर्धन व असहाय लोगों को कंबल भी प्रदान किए गए।
भाजपा सभासद मोहिनी दुबे व अनिरुद्ध दुबे मोनू के संयोजन में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संचालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि समाजसेवा व सामाजिक समरसता अटल जी के जीवन के अंग रहे हैं। वे आरएसएस ने तमाम पदों पर आसीन रहे। राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकेगा।
उनके पद चिन्हों पर चलते हुए विदेशों में भारतीय संस्कृति पहुंचाने का काम मोदी कर रहे हैं। ऋषि मिश्रा ने कहा कि देश भर में नदियों को जोड़ने व स्वर्णिम चतुर्भुज योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं उन्होंने लागू कराईं। शिवजी ने कहा कि अटल जी ने जय जवान जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा दिया था। भाजपा नेता राजेंद्र चौहान ने भी संबोधित किया। संचालन आरएसएस के खंड कार्यवाह राजकुमार यादव ने किया। वार्ड के आधा दर्जन निर्धन व असहाय लोगों को कंबल भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जगत नारायण दुबे, रामानंद चौहान, मनीष उपाध्याय, हरगोविंद, वीरेंद्र दीक्षित, नंदू, प्रदीप, हाकिम सिंह, रामू, रामनाध, रामसेवक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।