संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
इटावा में अखिलेश यादव ने कहा- रावण और कंस की तरह भाजपा का भी अंत होगा। भाजपा के लोग जब केंद्र और राज्य की सत्ता में होते हैं तो तानाशाह हो जाते हैं। तानाशाह का भी एक दिन अंत होता है।RSS वाले सीएम योगी को एक भी फोन कर दें तो सारे सर्वे और खुदाई बंद हो जाएगी। ये लोग एक दिन खोदते-खोदते अपनी सरकार खोद देंगे। इन्हें लोकतंत्र पर नहीं, एक तंत्र पर भरोसा है।अखिलेश यादव सोमवार को इटावा के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
अखिलेश यादव ने जमकर सादा भाजपा पर निशाना
सभी गलत काम भाजपाई कर रहे हैं
सपा प्रमुख ने कहा- बाबा साहब पूजनीय हैं, भाजपा के सभी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश में सारे गलत काम, जमीन पर कब्जे, भाजपा के लोग के रहे हैं। जगह-जगह लूट और डकैती हो रही है। यह सरकार संविधान के रास्ते पर नहीं चल रही।
आरएसएस BJP की अंडरग्राउंड विचारधारामोहन भागवत के बयान पर अखिलेश ने कहा- ये सब राजनीति से प्रेरित बयान हैं, ये भाजपा की अंडर ग्राउंड विचार धारा है। अगर RSS वाले मुख्यमंत्री योगी को एक भी फोन कर दें तो सारे सर्वे और सारे विवाद बंद हो जाएंगे। खुदाई भी रुक जाएगी। ये स्टेटमेंट राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं। आरएसएस BJP की अंडरग्राउंड विचारधारा है।
बाराबंकी के सपा विधायक को भाजपा ने हिंदू आतंकवादी कहा था। इस पर अखिलेश ने कहा- जो लोग नफरत फैलाते हैं। लोगों को मारते हैं, सड़क पर नंगा कर देते हैं, उन्हें क्या कहा जाए।
सरकार हटेगी तो आवारा पशु हट पाएंगे
ये मठ विधान पर चलने वाले लोग हैं। सरकार हटेगी तभी आवारा पशु हट पाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन वाले अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाए।
रामगोपाल बोले- अखिलेश को कमजोर न समझें
रोजाना फर्जी एनकाउंटर कर रहे हैं। अखिलेश को कमजोर न समझें, नेताजी को भी लोग कमजोर समझ रहे थे और वो 89 में मुख्यमंत्री बने, इसके बाद फिर लोगों ने कमजोर समझा तो 92 में मुख्यमंत्री बन गए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आम चुनाव में डट कर मुकाबला करें, मरना तो एक बार ही है। अभिव्यक्ति की आजादी भाजपा के लोगों ने आम जनता से छीन ली है। आप उनके खिलाफ कुछ बोलेंगे या सोशल मीडिया पर लिखेंगे तो मुकदमा और जेल हो जाएगी।