Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फर्रुखाबाद: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पत्रकार विनय सिंह कुशवाहा का निधन।

संवाददाता: रेहान खान,9452755077



प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पत्रकार विनय सिंह कुशवाहा का निधन

फर्रुखाबाद 8दिसंबर,यूएनआई/वार्ता। प्रिंट एव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पत्रकार विनय सिंह कुशवाहा का आज रविवार को अचानक ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। करीब 48 वर्षीय स्वर्गीय कुशवाहा अपने पीछे अपने पुत्र विशाल उर्फ नीशूऔर अपनी पत्नी रजनी कुशवाहा को छोड़ गए।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदी दैनिक अमृत विचार के ब्यूरो चीफ विनय सिंह कुशवाहा की कल शनिवार रात में अचानक तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इसके बाद अचानक ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर होने पर आज रविवार को करीब 11:00 बजे कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ब्रेन हेमरेज होने से का निधन हो गया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार एवं साहित्यकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय कुशवाहा का पार्थिव शव अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास कमालगंज शास्त्री नगर में लाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने, पहुंचकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर , उनके परिवार को ढढास बधाते हुए स्वर्गीय विनयसिह कुशवाहा की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना कीगई। सूत्रों के अनुसार स्वर्गीय श्री कुशवाहा का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe