Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में पुलिया के लिए खोदी सडक, लोगों ने किया प्रदर्शन।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


जसवंतनगर के मोहल्ला तिराहे से सिसहाट जाने वाले मार्ग पर सड़क खोदने के बाद पुलिया निर्माण कार्य में देरी के कारण लोगों में नाराजगी है। ठेकेदार पर लापरवाही का इल्जाम लगाया गया है। सड़क खोदकर रास्ता जाम करने से यहां के स्थानीय ग्रामीण समेत स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान हैं। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

बच्चों की स्कूली बसें यहां से गुजरती हैं, लेकिन रास्ता जाम होने से वे दूसरे रास्ते से जाने को मजबूर हैं। इससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन 6 दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण कार्य में देरी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
किसान नेता मनोज यादव, मुंनेश यादव, सत्यवीर यादव, अशोक यादव, शकुंतला, मीरा देवी, श्यामा देवी, सुरेश कुमार, ब्रजेश कुमार, जीतू, छोटे, महेश चंद्र आदि ने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन 6 दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe