Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फर्रुखाबाद: राहुल गांधी द्वारा धक्का मारने से सांसद मुकेश राजपूत के घायल होने पर भाजपायों में भारी आक्रोश। डीएम को दिया ज्ञापन।

संवाददाता: रेहान खान,9452755077

  

राहुल गांधी द्वारा धक्का मारने से सांसद मुकेश राजपूत के घायल होने पर भाजपायों में भारी आक्रोश। डीएम को दिया ज्ञापन      

फर्रुखाबाद । दिनांक 19 दिसंबर 2024 दिन बृहस्पतिवार को दिल्ली में संसद सत्र की कार्यवाही के दौरान भाजपा सांसद मुकेश राजपूत नवीन संसद भवन जा रहे थे इस दौरान किसी बात को लेकर धक्का मुक्की के दौरान नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा सांसद मुकेश राजपूत को धक्का दिए जाने से उनके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त होते ही जनपद फर्रुखाबाद में भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के द्वारा किए गए इस हिंसक कार्य को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया एवं महामहिम राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन जिला अधिकारी को देखकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा किए गए आचरण के लिए उनकी लोकसभा सदस्यता को समाप्त करने व वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की।

  कलेक्ट्रेट में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

  इस विरोध प्रदर्शन में दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में कहीं भी हिंसा को स्थान नहीं दिया गया है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार तार करते हुए संसदीय इतिहास में हिंसक और अमर्यादित कार्य किया है। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पर हमला करके लोकतंत्र के स्तंभ को कमजोर किया जिसको कहीं भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पूरी पार्टी उनके इस कृत्य की घोर निंदा करती है।

  पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के दो सांसदों पर जिसमें मुख्य रूप से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व प्रताप सारंगी पर जिस प्रकार से हमला किया है यह लोकतंत्र के खिलाफ है संवैधानिक पद पर बैठे हुए नेता राहुल गांधी को जब देश की जनता ने तीन चुनाव में नकार दिया तो उन्होंने हिंसा का रास्ता अपनाया लेकिन एक स्वस्थ लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस पार्टी कभी भी संविधान का पालन नहीं करती है उसने समय-समय पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर ही किया है बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी कमजोर करने का कार्य कांग्रेस पार्टी के द्वारा ही किया गया।

  भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया सांसद मुकेश राजपूत पर हुए हमले के विरोध में कलेक्ट में विरोध प्रदर्शन किया गया विपक्ष के नेता द्वारा मर्यादा के प्रतिकूल एवं संवैधानिक उल्लंघन की श्रेणी में किया गया कार्य लोकतंत्र में अस्वीकार है। देश की आजादी के बाद से ही लंबे समय तक इस देश पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने समय-समय पर अपनी मनमानी को इस देश पर थोपते हुए लोकतंत्र व संविधान को बदलने का कार्य किया। 1975 में देश पर लगाया गया आपातकाल उनकी नाकामियों की जीती जागती मिसाल है। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पर हिंसात्मक तरीके से हमला स्वीकार नहीं किया जा सकता है। महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन द्वारा भाजपा ने राहुल गांधी के इस कृत्य पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

   इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया इस अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता रमला राठौर, ममता सक्सेना शशांक शेखर मिश्रा पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी कृष्ण मुरारी राजपूत राजवती बाथम सभासद अनिल तिवारी जिला मंत्री अभिषेक बाथम , जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा साजिद खान,पीयूष त्रिपाठी अमन अवस्थी अजीत महाजन विमल कटिहार आदि लोग मौजूद रहे

     वाइट जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe