Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कुशीनगर: नारी सशक्तिकरण की अनूठी पहल।

 संवाददाता: जे.बी.सिंह



नारी सशक्तिकरण की अनूठी पहल

सशक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र की निर्माण करती हैं।

 कुशीनगर।जनपद कुशीनगर के जिला मुख्यालय पर मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को एस बी इंटर मीडिएट कॉलेज साड़ी खुर्द थाना रविंद्र नगर धूस में जागरूकता अभियान चलाया गया।जहां महिला उप निरीक्षक दीप शिखा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण और कार्य क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया गया। 

छात्राओं को आत्म सुरक्षा ,साइबर अपराध तथा गुड टच और बेड टच , महिलाओं के साथ हो रहे हैं विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112,108,101, 1090, 1098 ,1076 181,1930 आदि की जानकारी दी गई।महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा द्वारा यह भी बताया गया कि जब बालिकाएं व महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी तभी नारी शक्ति का सशक्तिकरण होगा।उनके द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम पर थाना रविंद्र नगर धूस से महिला उप निरीक्षक दीप शिखा ,महिला कांस्टेबल प्रशंसा तिवारी तथा हेड कांस्टेबल जाहिद खान उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe