संवाददाता: रंजन कुमार
राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे शेखपुरा, हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शेखपुरा पहुंचे। जहां के कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का भव्य स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा शेखपुरा के दल्लू चौक स्तिथ निजी होटल पहुंचे जहा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ द्वारा भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश महासचिव देवेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। जबकि उपेंद्र कुशवाहा शहर के ही निताई चौक स्तिथ प्रेम राज होटल पहुंचे।
जहां समाजसेवी डॉक्टर राकेश रंजन कुमार द्वारा उपेंद्र कुशवाहा का फूल मालाओं पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर मिडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया।उन्होंने कहा कि अगर यह कानून के दायरे में आता है तो सरकारी राशि सहित समय की बचत होने की बात कही।उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया है।जबकि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भाई बहिन योजना के नाम पर पच्चीस सौ रुपया मासिक सहायता राशि देने के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके झांसे में बिहार के लोग नहीं आने की बात कही है।