Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में स्व0चौ. कुशलपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर कंबल वितरण।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंतनगर में स्व0चौ. कुशलपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

जसवंतनगर।क्षेत्र के ग्राम जुगौरा के भूतपूर्व ग्राम प्रधान और जनमानस में बाबूजी व प्रधान जी के नाम से प्रसिद्ध स्व0चौधरी कुशलपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके पुत्र चौ0 विजयपाल सिंह यादव और विकास यादव ने एक सौ कंबल वितरित किए। कंबल वितरण का यह आयोजन ग्राम जुगौरा और बहोरीपुर के जरूरतमंद ग्रामीणों को सर्दी से बचाव हेतु किया गया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ0रामपाल सिंह यादव, चन्द्र, दिनेश चंद्र, संतोष यादव, मुकेश यादव सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। स्व. कुशलपाल सिंह यादव के नन्हे पौत्र चौ. कृतार्थ और चौ. अस्तित्व ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और संतोष झलक रहा था। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे स्व. कुशलपाल सिंह यादव की सेवा और समर्पण भावना का प्रतीक बताया। इस मौके पर सभी ने स्व. यादव के योगदान और समाज के प्रति उनके निस्वार्थ भाव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe