Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

इटावा/जसवंतनगर: पंडोखर सरकार पंडित गुरु शरण शर्मा के पिता के निधन पर जसवन्तनगर के भक्तों में शोक की लहर।

 संवाददाता: सुघर सिंह सैफई

            फ़ाइल फोटो 
पंडोखर सरकार पंडित गुरु शरण शर्मा के पिता के निधन पर जसवन्तनगर के भक्तों में शोक की लहर 

जसवंतनगर (इटावा) देश विदेश में चर्चित पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडित गुरुशरण शर्मा के पिता अशोक शर्मा के निधन पर जसवंतनगर में शोक की लहर दौड़ गयी। 

पंडित अशोक कुमार शर्मा कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वे पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। सूत्रों के अनुसार अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और आखिरकार सांसे थम गईं।

CRIME DIARIES

   Plzz SUBSCRIBE the channel for more crime real stories and share 🙏

बता दें कि पंडोखर सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित गुरुशरण शर्मा पिछले 32 साल से लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान बता रहे हैं। वे पर्ची में लिखकर लोगों का भूतकाल, वर्तमान काल के साथ ही भविष्य भी बता देते हैं। गुरु से दीक्षा लेने के बाद उन पर हनुमानजी की विशेष कृपा हुई। पंडोखर धाम में उनका भव्य आश्रम है जहां लाखों भक्त आते हैं। लोगों ने गुरुशरण शर्मा को त्रिकालदर्शी की उपाधि दी है।


शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश राज्य के संरक्षक वेदव्रत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, डॉ ब्रजेश यादव, बिंदु शर्मा, राजपाल यादव, खन्ना यादव, अशोक क्रांतिकारी, जितेंद्र यादव 'मोना' अश्वनी लला, राहुल गुप्ता, मोंटी यादव, आलोक गांगल्स, मेघ सिंह वर्मा, पंकज राठौर, मनोज कुमार, आशीष कुमार, सुशील कांत, आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe