Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हापुड़: मुख्यमंत्री के मंच से महिला थाना प्रभारी अरुणा रॉय लखनऊ में शौर्य पुरस्कार से सम्मानित।

 


हापुड़

मुख्यमंत्री के मंच से महिला थाना प्रभारी अरुणा रॉय लखनऊ में शौर्य पुरस्कार से सम्मानित

महिला थाना प्रभारी अरुणा राय को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने और अपराध पर अंकुश लगाम लगाने के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनको यह पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिला। दोनों ने महिला थाना प्रभारी के कार्यों की प्रशंसा की। 

महिला थाना प्रभारी अरूणा राय ने बताया कि प्रदेश सरकार का सबसे महत्वपूर्ण मिशन मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना टीम द्वारा जगह-जगह पर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल भी लगाई गई। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों के संचालित की जा रही योजनाओं के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबरों को भी दबोचा था।

उन्होंने बताया कि बीती 06 जनवरी को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। जिसमें उन्हें शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के तहत किए गए कामों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe