Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश छू रहा विकास की ऊंचाईयों के नए शिखर-अजीत सिंह पाल।

संवाददाता: सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


उत्तर प्रदेश छू रहा विकास की ऊंचाईयों के नए शिखर-अजीत सिंह पाल

फतेहपुर जिले में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन विकास व विरासत की प्रगति पर उत्तर प्रदेश की थीम पर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री व इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की गरिमामयी उपस्थित में संपन्न हुआ। 

प्रेक्षा गृह में विभिन्न विभागो में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की लगायी गयी प्रदर्शनी यथा–शिक्षा विभाग, कृषि, उद्यान, पशुपालन, बाल विकास, महिला कल्याण, रेशम, उद्योग, मत्स्य, पंचायती राज, जैविक उत्पाद आदि एवं उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री अन्न/मिलेट्स उपभोग, विकास एवं जागरूकता(मिलेट्स रेसिपी) का कार्यक्रम का राज्यमंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विभागो की लगाई गई प्रदर्शनी के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। 

Crimediaries9 the real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

   तत्पश्चात प्रेक्षा गृह में आयोजित उ0प्र0 दिवस समारोह का जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थापना का 75वें वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ऊंचाईयों की नए शिखर को छू रहा है, हमारी डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से अग्रसर है, हम सबको पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करना होगा तभी प्रधानमंत्री का जो सपना है कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। हम सबको एकजुटता के साथ अपने–अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है, के लिए बच्चों को इसी शिक्षा दे कि वह पढ़ाई के साथ–साथ नई–नई खोज करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन दिव्यता और भव्यता के साथ किया जा रहा है जिसको न देश बल्कि विश्वबैंक पटल पर प्रशंसा मिल रही है। यह 144 वर्षों के बाद में महाकुंभ आया है, इसमें हम सब भागीदार अवश्य बने।

   

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक जहानाबाद, विधायक अयाह शाह, विधायक बिन्दकी, विधायक जहानाबाद, जिला अध्यक्ष भाजपा ने भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई देते विस्तार से प्रकाश डाला। 



   उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, श्रीअन्न की टोकरी देकर सम्मानित किया एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल एवं जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, श्रीअन्न की टोकरी देकर सम्मानित किया।


   जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe