Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

प्रयागराज: रंगपुरी बाबा के सिर पर हमेशा बैठा रहता है सफेद रंग का कबूतर, जानें वजह।

 


महाकुंभ:रंगपुरी बाबा के सिर पर हमेशा बैठा रहता है सफेद रंग का कबूतर, जानें वजह।

प्रयागराज। संगम नगरी में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू है।महाकुम्भ में अखाड़ों के साधु संत पहुंचे हैं। तमाम नागा साधु, साधु-संत साधना कर रहे हैं।

महाकुंभ में जूना अखाड़े से जुड़े रंगपुरी बाबा चर्चा में है, इनके सिर पर 24 घंटे सफेद रंग का कबूतर बैठा रहता है। बाबा के कबूतर का नाम हरिपुरी है।

बाबा के वश में है सफेद कबूतर

रंगपुरी बाबा का कहना है कि आध्यत्म सिखाता है आप किसी से भी स्नेह करोगे वो आपके वश में आ जाएगा। मां-बाप हो, जानवर हो,पक्षी हो स्नेह से वश में आते हैं। ऐसे ही स्नेह से ये कबूतर मेरे वश में है।

सनातन के लिए तप एक अलग जिंदगी

रंगपुरी बाबा का कहना है कि परिवार छोड़कर सनातन के लिए तप एक अलग जिंदगी है, कोई मुश्किल नहीं है। भोलेनाथ सनातन की रक्षा के लिए अपने आप ले आते हैं।

महिलाओं को जूना अखाड़ा में दी गई महिला नागा की दीक्षा

सनातन धर्म की रक्षा के लिए नारी शक्ति भी किसी तरह से पीछे नहीं है। रविवार को 100 से अधिक महिलाओं को जूना अखाड़ा में नागा संन्यासिन की दीक्षा दी गई, जिसमें तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। इस दीक्षा के लिए पंजीकरण जारी है। प्रथम चरण में 102 महिलाओं को नागा दीक्षा दी गई।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe