Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

भोपाल: डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक।

संवाददाता: मुकेश सिंह 


डीजीपी ने भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों को लगाई रैंक

कहा, आपका कार्य व्यवहार बनेगा अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत

भोपाल, 01 जनवरी 2025।मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसी अनुक्रम में बुधवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाई। इस दौरान डीजीपी श्री मकवाणा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह पदोन्नति आपकी समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है। प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप प्रदेश की प्रगति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली को ऐसा रखें कि वह अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति प्रदान की जाना सदैव सरकार की प्राथमिकता रही है, इसका परिपालन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।  

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में इन्हें लगाई रैंक 

डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय में डीआईजी श्री विजय कुमार खत्री और डीआईजी श्री राकेश कुमार सिंह को रैंक लगाई। 

इन अधिकारियों को किया गया पदोन्नत 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2024 को जारी आदेशानुसार 1 जनवरी 2024 से भारतीय पुलिस सेवा (मध्यप्रदेश कैडर) के 09 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें श्री संतोष कुमार सिंह को आईजी से एडीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। श्री सचिन अतुलकर, श्री कुमार सौरभ, श्रीमती कृष्‍णावेणी देसावतु और श्री जगत सिंह राजपूत को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार श्री विजय कुमार खत्री, श्री विनित कुमार जैन, श्री मनोज कुमार सिंह और श्री राकेश कुमार सिंह को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe