संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
इटावा के भर्थना सर्किल के सीओ अतुल प्रधान को शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया। उन्हें तत्काल एसएसपी की देखरेख में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (सैफई) में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी संजय कुमार बर्मा सैफई पहुंचे। उन्होंने सीओ का हालचाल जाना और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।डॉक्टरों के मुताबिक, सीओ प्रधान की हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। जिले के प्रशासनिक और पुलिस विभाग में इस घटना से चिंता का माहौल है। सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।