संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
मनोज कुमार जसवंतनगर
आज दिनांक5जनवरी को खंड जसवंत नगर के केस्त गाँव के अम्बेडकर पार्क से बाबासाहब भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण श्री राम नरेश शर्मा सह विभाग संघचालक इटावा व वहां के वर्तमान व पूर्व प्रधान तथा राजकुमार यादव खंडकार्यवाह,प्रबल प्रताप सह खंड कार्यवाह,गौरव धाकरे नगर कार्यवाह द्वारा किया गया।साइकिल यात्रा से पूर्व श्री शर्मा जी ने यात्रा के उद्देश्य वहां से जाकर यात्रा समापन तक के करणीय कार्य का विषद वर्णन किया।उन्होंने बताया rss का यह शताब्दी वह वर्ष प्रारंभ हो गया है।हमने अपना कार्य मंडल स्तर तक पहुंचा दिया है।अब इसे गांव स्तर तक पहुंचाना है।
इसके लिए संघ ने पंच परिवर्तन के पांच विषय 1 परिवार प्रबोधन 2 जल एवं पर्यावरण 3सामाजिक समरसता 4स्व का बोध6 नागरिक कर्तव्य ये पांच विषयों को रखकर समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।
परिवार संस्कारवान हों ,अपनी प्राचीन परम्पराओं को पुष्ट करें तो देश भी ठीक चलेगा।जल एवं पर्यावरण दूषित होगया है,जल के श्रोत समाप्त हो रहे हैं उन्हें कैसे बचाए अधिक से अधिक ऑक्सीजन पैदा करने वाले पेड़ लगाएं।समाज में ऊंचनीच छुआछूत को दूर कर समाज में सामाजिक समरसता पैदा कर सभी हिन्दू एक हैं यह जागृति लाएं।
स्व के बोध से अपने पूर्वजों ,अपनी परम्पराओं,अपना स्वाभिमान जगाएं।
स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं।संविधान में दिए गए नागरिक कर्तव्यों व अधिकारों ,नियमों का पालन करे ।इन्हीं पांच विषयों को लेकर समाज में जारहे हैं।
यात्रा मालाजनी मंडल से शुरू होकर भीखनपुर मंडल के सिरहौल, सिसहा ट गांव से होते हुए राजपुर तमेरी गांव में संपन्न हुई।राजपुर में तीन प्रकार के लोगों किसान ,विद्यार्थी,महिलाओं की सभाओं का।आयोजन जागरण किया।
यात्रा में रामरतन जी सेवा प्रमुख,सुनील धनगर जिला ग्राम विकास प्रमुख,रिंकू सिंह खंड सम्पर्क प्रमुख सुनील दुबे मंडल कार्यवाह,विक्रम जी खंड शारीरिक प्रमुख महेश पाल आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।