संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराधियों की 1.13 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्कइटावा पुलिस ने अपराध एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो अभियुक्तों की 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की।
क्या है मामला?अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के तहत पुलिस ने इन्द्रपाल यादव और अशोक यादव के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पता चला कि दोनों ने अपराधों के जरिये अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। इस पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद जिलाधिकारी इटावा ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
जब्त संपत्ति का विवरण:
1. मकान संख्या 388, अशोक नगर पश्चिम, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा – अनुमानित कीमत ₹58,53,360
2. मकान संख्या 840, अशोक नगर पश्चिम, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा – अनुमानित कीमत ₹55,18,860
अभियुक्तों के नाम एवं पते:
इन्द्रपाल यादव पुत्र स्व. रामनाथ, हाल निवासी मकान नं. 388, अशोक नगर पश्चिम, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा
अशोक यादव पुत्र स्व. रामनाथ, हाल निवासी मकान नं. 840, अशोक नगर पश्चिम, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा
पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
22 फरवरी 2025 को राजस्व विभाग, थाना सिविल लाइन और थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों को कुर्क किया। इस अभियान में नायब तहसीलदार डॉ. प्रीति सिंह, हल्का लेखपाल अभिनव चौहान और प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह की अहम भूमिका रही।
इटावा पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।