Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जयपुर: गुप्त वृन्दावन धाम में साल 2025 का पहला महायोजन, प्रकट होंगे प्रभू नित्यानंद।

संवाददाता: पुष्पेंद्र सिंह 

गुप्त वृन्दावन धाम में साल 2025 का पहला महायोजन, प्रकट होंगे प्रभू नित्यानंद 

जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में नव वर्ष के पहले उत्सव के महा आयोजन की तैयारियां अपने पूरे चरम पर हैं, सोमवार, 10 फ़रवरी को मंदिर में नित्यानंद त्रयोदशी मनाई जायेगी| गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय में माघ मास की त्रयोदशी को श्रील नित्यानंद महाप्रभु (जो श्री बलराम अवतार हैं) के आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष फूलों से श्रृंगार किया जाएगा, गुप्त वृन्दावन धाम में गुलाब, ऑर्किड, कारनेशन, मधुकाम्नी, जाफरी, कनेर, मोगरा, डेजी, देहलिया के फूलों की झांकी सजाई जायेगी और इसके साथ ही शाम के समय श्री श्री गौर निताई की विशेष पालकी निकाली जायेगी| 

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

नित्यानंद त्रयोदशी पर गुप्त वृन्दावन धाम के वृन्दावन गार्डन में श्री श्री गौर निताई के विग्रह का पंचगव्य, 21 फलों के रस, औषधियों एवं पुष्पों से महाभिषेक किया जाएगा, जिसमे पूरे शहर से हज़ारों भक्त शामिल होंगे| सभी भक्त भाव विभोर होकर हरिनाम संकीर्तन पर झूमेंगे और भगवान के पवित्र नाम का जाप करेंगे| 

प्रभू नित्यानंद के प्राकट्य पर मंदिर के अध्यक्ष श्री अमितासना दास ने प्रकाश डालते हुए बताया की “कलियुग में भक्तों का उद्धार करने के लिए प्रभू नित्यानंद ने बंगाल के एकचक्र धाम में अवतार लिया| प्रभू नित्यानंद श्री बलराम के अवतार हैं,चैतन्य महाप्रभु ने उन्हें अपना सर्वोत्तम भक्त स्वीकार किया है। नित्यानंद महाप्रभु सभी जीवों के लिए गुरुतत्व हैं|”

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe