Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

जसवंतनगर/इटावा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंतनगर/इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई।

        रायनगर स्थित श्री मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज में आयोजित उक्त शिविर को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने बताया कि जिले में पॉक्सो सपोर्ट पर्सन भी हैं जो पीड़ित बच्चों के मेडिकल व एफआईआर जांच आदि में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप के अंर्तगत अनाथ व असहाय बच्चों को आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने न्यायापीठ बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भी जानकारी दी।


        पीएलवी रामसुंदर दुबे ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी तथा गुड टच व बेड टच के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं निर्धन व असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था है। 

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plss subscribe the channel for more videos

निःशुल्क विधिक जानकारी के लिए नालसा का हेल्पलाइन नंबर 15100 नोट कराया। उन्होंने यह भी बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोक अदालत में सुलह समझौते भी कराए जाते हैं।

         प्रधानाचार्य अनुज प्रताप यादव ने आभार व्यक्त किया। लालमन बाथम ने सहयोग प्रदान किया। शिक्षक ऋषि मिश्रा, रामचरन, ओमप्रकाश, शिवकुमार, वेद प्रकाश, निर्मला देवी, आशा, मालती समेत कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe