Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हरदोई: पी एम श्री केवी हरदोई के बच्चों का कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण हुआ।

 संवाददाता: चन्दगीराम मिश्रा


हरदोई

पी एम श्री केवी हरदोई के बच्चों का कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण हुआ।  

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई के कक्षा 1 से 5 के छात्रों को आज कृषि विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण प्राचार्य मोहम्मद राशिद के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्राचार्य महोदय ने विद्यालय से छह बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. के. सिंह और वैज्ञानिक (उद्यान) डॉ. डी. बी. सिंह ने बच्चों को विभिन्न फसलों, उनकी देखभाल और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती, फसल संरक्षण और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube 

Plzzz subscribe the channel for more videos

बच्चों ने इस शैक्षिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और कृषि के महत्व को समझते हुए कई नई बातें सीखीं। इस दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें कृषि से जुड़े रोचक तथ्यों से अवगत कराया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह प्रयास बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने और कृषि के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। बच्चों ने इस अनुभव को न केवल मनोरंजक बल्कि ज्ञानवर्धक भी बताया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe