संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
मनोज कुमार जसवंतनगर
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे ओवरलोड रोको अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के मार्गदर्शन में कस्बा पुलिस ने क्षमता से अधिक ईंटें लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा और कानूनी कार्रवाई शुरू की।
कस्बा इंचार्ज और उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि ये ट्रैक्टर कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन इनका दुरुपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा है। ये वाहन आगरा और फिरोजाबाद तक ईंटों की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वाहनों पर क्षमता से कई गुना अधिक लोड होने से गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
Plzzz subscribe the channel for more videos
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अन्य संदिग्ध वाहनों की भी जांच की, जिससे अवैध परिवहन में संलग्न चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।