शहीद मेले में हुआ महिला सम्मेलन
आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर - संध्या शर्मा
जनपद के प्रमुख कस्बा बेवर में चल रहे हैं शहीद मेले में आयोजित महिला सम्मेलन के अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि मुख्य उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा ने कहा कि आज की नारी शिक्षित है और उसमें पर कुछ कर गुजरने का जज्बा है इसलिए आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही है
प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, सेना,शिक्षा चिकित्सा ऐसा कोई भी विभाग नहीं जहां आज की नारी अपनी सेवाएं न दे रही हो। आजादी की लड़ाई में भी अनेक वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया। और देश को आजाद करने में अपना योगदान दिया जिसे स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है संध्या शर्मा ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है हमारे देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर भी एक नारी ही विराजमान है उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वह सबल और शिक्षित बनकर देश के चहुमुखी की विकास में अपना योगदान दें।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रमा द्विवेदी ने की कार्यक्रम को रुक्मणी त्रिपाठी, ममता चौहान, रिंकी यादव, सरिता शाक्य सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लगभग सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका ने किया तथा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।